फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईनल में टेढ़वा स्पोर्टिंग क्लब ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के समोगरा गांव में स्वच्छता पर आधारित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को किया गया। ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्राम प्रधान संघ के रामसुभग सिंह ने टॉस उछाला। मैदान में महाकॉल स्पोर्टिंग क्लब समोगरा और टेढ़वा स्पोर्टिंग क्लब आमने सामने हुए। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टेढ़वां ने बारह ओवर में 65 रन का लक्ष्य रखा। जबाब में मैदान में उतरी महाकॉल टीम लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर सकी। टेढ़वा स्पोर्टिंग क्लब 12 रन से विजेता बनी। इस दौरान करनपुर और समोगरा के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करनपुर ने बाजी मारी। लड़कियों के बीच हुए क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समोगरा और दुर्गावती जूनियर हाईस्कूल के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें समोगरा की टीम ने बाजी मारी। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रामसुभग सिंह ने विजेता टीम को 22 सौ रुपए से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ सिटी ने बिजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित करते हुए ग्राम पंचायत की तरफ से गांव के पचास गरीबों को कंबल वितरण किया। खंड विकास अधिकारी ने आयोजित तीस दिवसीय स्वच्छता पर आधारित खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप की प्रसंशा की। कहा कि इस तरह के आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में होनी चाहिए। खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खेल आयोजक ने अहमलपुर ग्राम प्रधान जगतप्रसाद देव के विशेष सहयोग के प्रति आभार के साथ ही अन्य ग्राम प्रधानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केके दुबे, पप्पू सोनकर, सुखराम बिंद, कौशिक कनौजिया, छविले यादव, शक्ति निवास उर्फ बच्चा बिंद, कपूरचंद प्रजापति आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें