फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक के शिविर में 20 यूनिट किया गया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मिर्जापुर। नगर के डंकीनगंज स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एचडीएफसी बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया। बैंक के शाखा प्रबंधक राजेश सिंह व डब्ल्यूबीओ के यूनिट हेड गुलजार शाह ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 20 यूनिट रक्तदान हुआ। शाखा प्रबंधक ने बैंक के कर्मचारियों व ग्राहकों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि सभी को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान से व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं होता है बल्कि की किसी की जान बचाई जा सकती है। यूनिट हेड गुलजार शाह ने कहा कि एचडीएफसी बैंक हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। मंडलीय चिकित्सालय के डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव, माला सिंह, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, विमलेश दूबे एवं प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में बैंक कर्मियों सहित ग्राहकों में मयंक, हार्दिक, शुभम, विवेक, करन, हितेश, आशीष, दुर्गा शंकर, चंचल, रोहित व शनि सहित कई अन्य लोगों ने रक्तदान कर शिविर में अपना योगदान दिया।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें