चुनार। पॉलिथिन के प्रयोग पर रोक लगाने के बाद भी उसका उपयोग करते पकड़े जाने पर गुरुवार को पालिका प्रशासन ने अभियान चलाकर नगर के दो दुकानदारों से 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में निकली टीम गुरुवार को दोपहर में गोला बाजार, गल्ला मंडी पहुंची। टीम ने पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए किराना दुकानदार गौरव कुशवाहा से दस हजार व सोहराब से तीन हजार रुपया जुर्माना वसूल करने के साथ ही पॉलिथीन, थरमाकोल, प्लास्टिक का एक बंडल जब्त कर उसे अपने साथ ले गई। अभियान टीम में कर निरीक्षक अजीत कुमार सहित प्रधान लिपिक शैलेंद्र कुमार, अवर अभियंता सौरभ प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।