नोट मंडलीय चिकित्सालय की खबर में जोड़
अल्ट्रासाउंड एक्सरे नहीं होने हो रही दिक्कत
मिर्जापुर। छानबे क्षेत्र के गैपुरा निवासिनी रानी पत्नी महेश, हलिया निवासिनी कांती देवी, सुंदरघाट निवासिनी चनरी देवी, बड़ी माता निवासिनी पूजा, खुटहा गांव निवासिनी ज्योति और नगर के बदलीघाट निवासी आनंद गुप्ता ने कहा कि मंडलीय एवं जिला महिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने पर उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैसे का भी बोझ पड़ रहा है। कहा कि सरकारी अस्पताल केवल नाम का है। यहां केवल बुखार की दवा मिल रही है और कोई सुविधा नहीं है।