अदलहाट। क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीओसी कमलेश द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि स्काउड गाइड से जीवन में मानवीय गुणों को विकसित करने की क्षमता होती है। जीवन में होने वाली मुसीबतों का सहजता से निवारण किया जा सकता है। उन्होंने सभी बच्चों से स्काउट गाइड का प्रशिक्षण लेने पर बल दिया, जिससे उनका चारित्रिक विकास हो सके। स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा कैंप फायर, सर्व शिक्षा, दहेज प्रथा, स्वच्छता अभियान, आतंकवाद, लोक गीत आदि प्रस्तुत किया गया। शिविर में प्रवेश कोर्स, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान, तृतीय सोपान आयोजित किए गए। प्रशिक्षक अंकित कुमार सिंह, संगीता विश्वकर्मा द्वारा बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। संयोजक अरुण कुमार, जय प्रकाश पांडेय, राहुल सिंह, अश्वनी पांडेय, श्याम नारायण, लक्ष्मण सिंह, मुरारी लाल, राज कुमार, गीतांजलि, सुनीता, आशा आदि मौजूद रहे। शिविर में क्षेत्र के नव ज्योति इंटर कॉलेज गरौड़ी, सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना, नगर पालिका इंटर कॉलेज अहरौरा सहित आदर्श इंटर कालेज अदलहाट के 200 बच्चों ने प्रतिभाग किया।