फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट से बालिकाएं बन रही है सक्षम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मार्शल आर्ट की विधा बालिकाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के साथ ही आत्म निर्भर बना रहा है। मार्शल आर्ट से बालिकाएं और महिलाएं विषम परिस्थितियों में भी अपनी सुरक्षा और आत्म सम्मान की रक्षा करने में सक्षम बन रही है। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में विशेष अभियान चलाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी के तहत तिलठी स्थित मां गंगा शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य उमेश चंद्र तिवारी और डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने किया। कैंप में लड़कियों को कराते की बेसिक तकनीक बताई जा रही है जिस से वे प्रतिकूल परिस्थितियों में अपनी रक्षा कर सकें। कैंप का उद्देश्य लड़कियों एव महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना तथा अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई अरुण विश्वकर्मा, प्रशिक्षक सोनाली चंद्रा एवं राहुल शर्मा मौजूद रहे। शिविर मानव एकेडमी के महासचिव सेंसेई किसलय मानव तथा मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देख रेख में संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें