कैलहट। शिवशंकरी धाम मेले के पहले दिन रविवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले दिन लगभग 70 हजार भक्तों ने मां शिवशंकरी के दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। मेले में झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, झूला, ड्रैगन झूला के लिए बच्चों की भीड़ लगी रही। वहीं महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों से घर गृहस्थी के सामानो की जम कर खरीददारी की। अध्यक्ष आशीष चंद्र पटेल के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह सेवा समिति की तरफ से श्रद्धालुओं के लिये विश्राम हेतु छांव की व निशुल्क शर्बत एवं पेयजल की व्यवस्था की गई थी।