फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों के खाता संचालन पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। विकास खंड पटेहरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास निर्माण काफी धीमी गति से हो रहा है। आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वाले 20 ग्राम प्रधानों पर बीडीओ गरीबचंद्र राम ने कार्रवाई की है। उन्होंने 20 ग्राम प्रधानों के खाता संचालन पर रोक लगा दिया है। कहा कि जब तक आवास पूर्ण नही होता तब तक बैंक से भुगतान नही होगा। ग्राम प्रधान सचिव की मांग पर आवास लाभार्थियों की सूची शासन को भेजी गई थी। सूची के आधार पर पैसा लाभार्थी के खाते में पहुँचा तो जिम्मेदारी भी बनती है। ग्रामसभा का पैसा भुगतान न हो इसके लिए बाकायदा पटेहरा कला, पचोखरा खुर्द, राजौह, हिनौता, हसरा, सिरसी, हड़ौरा, बनकी, कोटवा पांडेय, लेदुकी, रैकरा, मलुआ, रामपुर, पड़रिया खुर्द, लालपुर, गोपालपुर, अमोई, बेदौली, बसही, देवरी कला, शोभी आदि गांवों की सूची बैंक में भेज दी गई है। खाता संचालन पर रोक लगाये जाने से ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। प्रधानों का कहना है कि आवास का पैसा लाभार्थी के खाते में जाता है। जिम्मेदार लाभार्थी खुद होता है। खाता संचालन बंद होने से विकास कार्य अवरुद्ध हो रहा है। इस समय गर्मी के चलते ग्रामीणों को पानी की कठिनाई हो रही है। पैसे के अभाव में हैडपंप मरम्मत आदि कार्य ठप हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें