फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोजकुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को हुई शिक्षकों की बैैठक में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि गांधी जयंती के मौके पर दो अक्तूबर को बीआरपी इंटर कालेज से निकलने वाले कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सरोजकुमार सिंह ने कहा कि पेंशन ही बुढ़ापे की लाठी थी, जिसे सरकार छीन रही है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष विष्णुशंकर सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान जिला मंत्री डॉ मनीष सहिं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, संजयकुमार, शशिबदन उपाध्याय, डॉ निर्भय सिंह, राहुल सिंह, रत्नेश सिंह, शिवेंद्र सिंह, रामकृष्ण श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय, राजेश सिंह, मुनीश मिश्र, रियाज अहमद, दीनानाथ यादव, रेखा चौहान, सुनीता देवी, संध्या सिंह, शैला सिंह, इन्द्रकला सिंह, पूनम सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें