लालगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग सात का निर्माण कार्य 25 नवंबर के बाद शुरू हो जाएगा। धन का आवंटन हो चुका है। मार्च माह से 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। ये बातें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शुक्रवार को लालगंज के रजई गांव में राइस मिल के उद्घाटन के बाद कहीं। कहा कि वर्ष 2019 तक घर में शौचालय और पेयजल व्यवस्था की जायेगी। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि धान क्रय के प्रति सरकार गंभीर है। इसमें लापरवाही पाये जाने पर कार्रवाई करेगी। संचालन भाजपा के हलिया प्रभारी जयप्रकाश उपाध्याय और आभार श्याम बहादुर सिंह ने व्यक्त किया। अध्यक्षता भोला पटेल ने की। श्याम बहादुर सिंह, बद्रीलाल पटेल, विजय बहादुर सिंह, राजेश पटेल, लालमणि पांडेय, ग्रीस सिंह, बैजनाथ सिंह, रहीस, राजन सेठ, आद्या सिंह, लाहुर सिंह, डा. बीएन सिंह आदि रहे।