फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील गोयल को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के डा. सुनील कुमार गोयल को हिंदी दिवस पर उनके द्वारा हिंदी में लिखित मौलिक पुस्तक ‘भारतीय परिदृश्य में कृषि’ को प्रथम पुरस्कार पर राष्ट्रपति राम नाथ कोेविंद द्वारा राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने पर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के लोगों ने बधाई दी। राजभाषा गौरव पुरस्कार गृह मंत्रालय भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। डॉ. गोयल को वर्ष 2013 में भी भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मौलिक पुस्तक लेखन हेतु राजभाषा विभाग द्वारा राजीव गांधी ज्ञान-विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें