फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निदान को जनता दरबार पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। भरुहना स्थित कार्यालय पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनता दरबार लगा कर जनता की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, विद्युतीकरण की छायी रही। जिला पंचायत सदस्य अंजना सिंह ने बताया कि ग्राम सभा दीक्षितपुर के राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर जिलाधिकारी द्वारा दर्शाया गया सर्किल रेट को दुरुस्त करवाने की मांग किया। अहरौरा के मकबूल आलम तकिया ने अहरौरा से मिर्जापुुर जाने हेतु उत्तर प्रदेश परिवहन बस चलाने की मांग किया। पड़री के सत्यनरायन पटेल ने मंडी में सब्जी लेकर बेचने के लिए आने वाले किसानों की मोटर साइकल चौंकी इंचार्ज पड़री द्वारा मोटर साइकल को चालान करने का मामला उठाया। धर्मराज सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जमालपुर एक्सरे मशीन व अल्ट्रासांउड की सुविधा न होने का मामला उठाया। सांसद ने अधिकारियों से वार्ता कर अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान रमाकांत पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, राजकुमार पटेल, गणेश उमर, मेघनाथ पटेल, डा. अनिल सिंह पटेल, संजय उपाध्याय, गोपाल दास शर्मा, तुलसी दास पाल, राधेश्याम पटेल, उमाकांत यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें