फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेताओं का दिए गए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी साउथ कैंपस में गुरुवार को एमबए एग्री-बिजनेस विभाग द्वारा एक दिवसीय मैनेजमेंट फेस्ट ‘‘कृषि संग्राम‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन प्रबन्ध शास्त्र संस्थान के डायरेक्टर प्रो एसके दुबे, डीन एंड हेड प्रो पीएस त्रिपाठी और पाठ्यक्रय समन्वयक प्रो. आशीष बाजपेयी ने मालवीय जी के प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रो0 एस के दुबे ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया तथा इसी क्रम में प्रोफेसर आशीष बाजपेयी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। कृषि संग्राम में विभिन्न प्रकार के गतिविधियों जैसे कि बिजनेस क्विज, बिजनेस प्लान, केस स्टडिज, नुक्कड़ नाटक, डिवेट, एडमेंड शो कराया गया जिसमें कि विभिन्न विश्वविद्यालयों, कालेजो, संस्थानों से आये विभिन्न छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रत्येक गतिविधियों के विजेताओं तथा उप विजेताओं को ट्राफी, नकद पुरस्कार, एवं प्रसंशा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शिवेश ने किया। इस आवसर पर प्रो0 आशीष सिंह, डॉ0 सुभाष प्रताप सिंह, डॉ0 शिवेश, श्वेता सिंह, डॉ0 शान्तनु सौरभ, डॉ0 सुरेन्द्र कुमार, रश्मि चौरसिया , मंजीत कुमार वर्मा, शशिकला देवी, अरविन्द कुमार सिंह, के साथ एम,बी,ए, प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के सभी छात्र छात्रायें आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी चारूलता उपाध्याय एवं सत्यरंजन मुरमु द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें