मिर्जापुर। देश आजाद होने के बाद अब तक जितनी भी सरकारें बनीं, सभी ने गोड़ समाज को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। चुनाव आने पर वादे तो हमेशा किए गए लेकिन पूरे किसी ने नहीं किए। शनिवार को सरदार पटेल धर्मशाला में शनिवार को आयोजित बैठक में अपना दल कृष्णा गुट की महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीला गोड़ ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब तक की सरकारों ने इस समाज को महज वोट बैंक के रुप में समझा। कहा वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में गोड़ समाज की आबादी सत्तर हजार थी, जो इस समय लगभग एक लाख तक पहुंच गई है। कहा समाज का जाति प्रमाण तक नहीं बनने दिया जा रहा है। जिससे समाज सरकारी नौकरी के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा जिले से चुने गए किसी सांसद व विधायक ने इस आवाज को भी उठाने हिम्मत नहीं जुटा सके। मंच का संचालन भरत लाल गोड़ ने किया। इस मौके पर राजेश गोड़, जमुना प्रसाद, सरस्वती, अनिल, रमेश, नेबूलाल, उमेश आदि मौजूद रहे।