फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा का श्रवण करने उमड़े भक्तजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के खिरौड़ी तेतरियॉ गांव के हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन कथावाचक नीरजानंद शास्त्री ने फुलवारी की कथा सुनाकर भक्तों को भावविह्वल कर दिया। कथा प्रमियो द्वारा जय श्रीराम के जयकारे से पंडाल गुंजायमान हो गया। कथावाचक ने बताया कि प्रभु श्रीराम के रिषि मुनियों को सुरक्षा करने के लिये विश्वामित्र के साथ जंगलों मे भ्रमण करते हैं। कहा रामचरित मानस में फुलवारी कि कथा प्रेम और संस्कृति को सिखाता है। भगवान राम आदर्श रूप प्रस्तुत करके समाज मे अच्छाईयों का संदेश दिया है। भगवान प्रेम के वशीभूत होकर स्वयं चलकर भक्तों के पास पहुंच जाते है। कथा का श्रवण करने के लिए श्रोताओं की भीड़ पांडाल में जुटी रही। श्रीराम के जयकारे से परिसर गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान आयोजक ज्ञान सिंह, राणाप्रताप सिंह, रामचन्द्र पाण्डेय विजेन्द्र त्रिपाठी सुबाष तिवारी पंचदेव त्रिपाठी, गोपाल पांडेय, पप्पू पांडेय, श्याम सुंदर सिंह अमृतलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें