फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने छठीं अंतर जनपदीय आर्चरी स्पर्धा का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने शनिवार को सीटी ब्लाक में स्थित जसोवर स्टेडियम में वाराणसी जोन की छठवीं अंतर जनपदीय आर्चरी प्रतियोगिता (तीरंदाजी) 2018 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के तहत वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही व चंदौली की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त कर किया तथा तीर चलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ की घोषणा की। कार्यक्रम के दारान सभी टीमों को अनुशासन, ईमानदारी व खेल भावना बनाये रखने के लिए शपथ दिलायी गई। प्रतियोगिता उ.प्र. पुलिस स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 30 मीटर व 50 मीटर की चैम्पियनशिप वाली होगी। प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय, क्षेत्राधिकारी सदर बृजेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें