मिर्जापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ विंध्याचल मंडल के तत्वावधान में शिक्षकों ने बुधवार को जेडी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र जेडी को सौंपा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली वित्त विहीन शिक्षको के लिए सेवा सुरक्षा, सम्मान जनक मानदेय, चिकित्सा सुविधा आदि थी। शिक्षक विधायक ने लंबे संघर्ष के लिए शिक्षको को तैयार रहने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि बगैर संघर्ष के कुछ हासिल होने वाला नहीं। वीरेन्द्र सिंह ने धर्य के साथ संगठन का साथ देने के लिए प्रेरति किया। उन्होंने कहा कि हर हाल में सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करना होगा। वक्ताओं में रविंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, विजय सिंह, रमेश सिंह, राकेश सिंह, सुरेश यादव ने संबोधित किया। प्रदर्शन में सागर सोनकर महेंद्र, नरेंद्र, विजय दुबे, मनोज सिंह, सुधीर सिंह, पंकज पांडेय, बासुदेव तिवारी, प्रमोद, रामसजीवन आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह व संचालन रविंद्र सिंह ने किया।