फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित मंत्री का फूंका प्रतिकात्मक पूतला

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आकाश यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को युवाओं ने नगर के घंटाघर चौराहे पर नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान वित्त मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने संसदीय समिति रिपोर्ट के आधार पर नोटबंदी को विफल बताया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि संसदीय समिति रिपोर्ट के आधार पर नोटबंदी विफल रहा है। इससे सिर्फ जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कहा कि नोटबंदी से सरकार ने सीधे तौर पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया है। नोटबंदी व जीएसटी का नतीजा यह रहा कि भारत सरकार की आर्थिक नीति विफल हो गई है। छोटे व्यापारी और आम जनता महंगाई से परेशान है। इस मौके पर धीरेंद्र कसेरा, शिवप्रसाद गिरि, दिलीप गुप्ता, खालिद शमीम, अकरम, अनुराग तिवारी, कन्हैया कुमार, संस्कार यादव, अजय यादव, आयुष प्रियदर्शी, शुभम यादव, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें