मिर्जापुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को वितरण के लिए किताबों की खेप बीएसए कार्यालय पहुंची। किताबें मिलने से बच्चों को पढ़ाई में काफी सुविधा मिलेगी। परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन अप्रैल से ही शरू हो गया है। बावजूद इसके शासन द्वारा काफी देरी से वितरण के लिए किताबें भेजी जा रही हैं। सर्व शिक्षा अभियान के शाहिद ने बताया कि बुधवार को कक्षा छह की 30 हजार मंजरी, 23 हजार गणित ओर 16 हजार कृषि विषय की किताबें आई हैं। इन किताबों को वितरण के लिए जल्द ही बीआरसी पर भेजा जाएगा।