मिर्जापुर। उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक विन्ध्याचल मंडल चंद्रजीत सिंह यादव ने बुधवार को आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। राजकीय हाईस्कूल तिलठी कोन ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका सुनीता मिश्रा ने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कुछ लोगों द्वारा विद्यालय की जमीन पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया कि विद्यालय में अवैध कब्जे को हटवाते हुए चहारदिवारी का निर्माण कार्य कराना सुनिश्चित कराए। स्व. कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या अनिता यादव ने बताया कि विद्यालय क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना से आच्छादित है, योजना के तहत इंटर लाकिंग, पेयजल, साइकल स्टैंड, पानी निकासी, आरओ, सौर ऊर्जा, पंखा, पौधरोपण आदि कार्य कराया गया है।