फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता जरूरी:सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा हरीतिमा अभियान के तहत मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने पिपराडाड़ स्थित रामचंद्र मिशन में पौधरोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कहा कि गंगा हरीतिमा अभियान के तहत लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। पौधरोपण के बाद कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोग पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। साथ ही पालीथिन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। खेल क्रांति अभियान, पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक अनिल कुमार सिंह ने सीडीओ को हरसिंगार का पौधा भेंट किया। पौधरोपण के समय डॉ. सरिता त्रिपाठी, कुसुम कुमारी, वंशीधर पांडेय, केवी लाल श्रीवास्तव, भार्गव यादव, कृष्णा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें