फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करप्लेटों की बेतरतीबी से आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के जोपा व रामपुर घाट पर स्थित पीपा पुल पर चकर प्लेट बेतरतीब हो जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है । प्रशासनिक लापरवाही के चलते किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है ।इसी पीपा पुल पर पिछले वर्ष दुर्घटनाएं हुईं थीं और दो जानें चलीं गईं थीं ।चकरप्लेट इधर उधर होने के कारण वाहनों में फंस जा रहा है और लोग परेशान भी हो रहे हैं । ग्रामीणों ने कई बार चकरप्लेट ठीक करने की मांग लोक निर्माण विभाग भदोही से किया लेकिन अभी तक स्थित जस की तस पड़ी है । उक्त पीपा पुल का संचालन जनपद भदोही संत रविदास नगर के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष शशिशंकर मिश्र जनार्दन प्रसाद पाठक भूपेन्द्र शुक्ला, शशि भूषण पाठक, शिव कुमार दुबे, प्रेम शंकर मिश्रा, रमाशंकर पांडेय आदि ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता का ध्यान आकृष्ट कराते हुए चकरप्लेट ठीक कराने की मांग किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें