फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूगकता को प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सड़क सुरक्षा के तहत माध्यमिक स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि निबंध प्रतियोगिता सड़क सुरक्षा: चुनौतियां एवं निवारण के उपाय विषय पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय एक-एक नोडल नामित करके प्रतियोगिता 12 दिसंबर तक कराना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची कार्यालय में जमा कराएं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता जीआईसी, एएस जुबिली इंटर कॉलेज, राजस्थान इंटर कॉलेज, शिव इंटर कॉलेज, स्व. कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय, बसंत विद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सुंदर मुंदर जायसवाल इंटर कॉलेज, महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज, जेसी कन्य इंटर कॉलेज विजयपुर कोठी, आदर्श भारतीय बालिका इंटर कॉलेज गनेशगंज और गुरूनानक इंटर कॉलेज आवास विकास कॉलोनी में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें