फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में गुुरुवार की दोपहर वाराणसी की तरफ से आ रही मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दुकान से पान खाकर घर जा रहे एक व्यक्ति की दबकर मौत हो गई। बधवां गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति (38) गुरुवार की दोपहर 12 बजे जमुआ बाजार में पान की दुकान पर खड़ा होकर पान खा रहा था। जैसे ही वह पान खाकर घर की तरफ बढा़ कि वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक राधेश्याम के ऊपर ही पलट गई। ट्रक के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी उसे एंबुलेंस से उसे कछवां सीएससी लाया गया जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे कछवां थानाध्यक्ष ने मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया । मिनी ट्रक को छोड़ कर ड्राइवर भाग गया। मिनी ट्रक किसका है अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें