फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में रुबी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान। पचोखरा स्थित शांति निकेतन इंटर कॉलेज में 63 वां तीन दिवसीय जनपदीय रैली के दूसरे दिन बालिका सीनियर वर्ग सौ मीटर दौड़ में रूबी और दो सौ मीटर में काजल पाल प्रथम रहीं। वहीं सब जूनियर वर्ग में सौ, दो सौ व चार सौ मीटर में शांति निकेतन इंटर कॉलेज की अंजलि सोनकर ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रीटी चौखड़ा तथा चंचल यादव भुड़कुड़ा ने बाजी मारी। इसी प्रकार सीनियर बालक वर्ग में चार सौ मीटर दौड़ में लालगंज से हसरुद्दीन एवं 15 सौ मीटर में वजीर, सब जूनियर में विरेंद्र व आलोक यादव तथा जूनियर में कोलना से मुहम्मद आरिफ आठ सौ मीटर दौड़ में आशीष प्रथम पर सफलता प्राप्त किया। इस अवसर पर ध्रुवबिंदु सिंह, अनिल कुमार सिंह, कृष्णचंद, भोलानाथ, रामकुमार सिंह, मनोज कुमार, नीरज, राजबहादुर, रामलाल, नरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, मुन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें