फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री लोंहदी महावीर जी का दर्शन कर निहाल हुए श्रद्घालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। श्रावण मास के तीसरे शनिवार को श्री लोंहदी महावीर जी के प्रसिद्घ मेले में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान मंदिर पहुंचे हजारों आस्थावानों ने श्री लोंहदी महावीर जी के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्घि की कामना की। तरह-तरह के पुष्पों सहित तुुलसी के पत्ते से हनुमान जी का किया गया भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्घालु निहाल हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख एवं हनुमान जी के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुुंजायमान हो रहा था। मंदिर की तरह-तरह के पुष्पों व झालरों से की गई सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। श्री लोंहदी महावीर जी के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के बाद उपस्थित भक्तजनों ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर अपने अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। मेला परिसर में जगह-जगह लगी चाट, फास्ट फूड व कई अन्य खान-पान की दूकानों पर ग्राहक डटे रहे, वहीं मेले में भ्रमण कर लोगों ने अपने-अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मंदिर परिसर में देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा, वहीं आए भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें