मिर्जापुर। जनपद के लालगंज में पिछले दो सालों से बन रहा सोलर विद्युत प्लांट बनकर तैयार हो गया है। करीब 200 करोड़ की लागत से बनने वाले 40 मेगावाट के इस प्लांट से हलिया व लालगंज सहित उपरौध क्षेत्र के करीब 200 गांवों को बिजली मिलेगी। जिससे उपरौध क्षेत्र के लगभग 200 गांव 40 मेगावाट के सोलर प्लांट से जगमगाने लगेंगे। साथ ग्रामीण इलाके में हमेशा लो-वोल्टेज की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इस प्लांट के तैयार होने से नगर के जंगीरोड विद्युत उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति करने का भी लोड काफी कम हो जाएगा। जिससे नगर में वोल्टेज काफी अच्छा हो जाएगा। साथ ही बिजली कटौती भी कम होगी।