अदलहाट। कोलना गांव स्थित एनबीएन स्कूल में गुरुवार को खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस के युवा प्रांतीय महासचिव ई. त्रिलोक सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल प्रेस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष राजीव कुमार ओझा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद स्पर्धाओं में भी बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्रों के साथ ही छात्राएं भी विविध प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा के बल पर अपने परिवार का नाम रोशन करें। विशिष्ट अतिथि राजीव ओझा ने कहा कि लगन व परिश्रम के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा ग्रहण करें। खेलकूद स्पर्धा में सौ मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग मे दीपशिखा प्रथम व वर्षा गुप्ता द्वितीय रही। सीनियर बालक वर्ग में अक्षय प्रथम व चंदन द्वितीय रहे तथा बालिका वर्ग की ज्योंतिमा प्रथम व आनवी द्वितीय रहीं। मेढक दौड़ में एलकेजी के अमन प्रथम एवं आजाद द्वितीय रहे। गणित दौड़ में निखिल प्रथम व दिव्या द्वितीय व कक्षा चार के शुभम प्रथम एवं पारुल द्वितीय रहे। चम्मच दौड़ मे सृष्टि प्रथम व काजल द्वितीय तथा कक्षा छह की अर्चना प्रथम व वर्षा द्वितीय। निशानेबाजी मेंबालक वर्ग के आशीष प्रथम व शाहीद अली द्वितीय व बालिका वर्ग में तनुजा प्रथम व रुबी द्वितीय। कुर्सी दौड़ में प्रियांशी प्रथम व दीपशिखा द्वितीय। निर्णायक मंडल में राजकुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मजीद, आशीष रहे। संचालन छेदी लाल ने किया। विद्यालय की सचिव बीना पटेल ने अतिथियों को अंगवस्त्रं व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान चंद्रेश सिंह, हरिशंकर सिंह, रीता, चंदा, अनिता आदि रहे।