मिर्जापुर। राष्ट्रव्यापी आहवान पर किसानों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन की ओर से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि छोटे किसान एवं खेतिहर और मजदूरों का सबसे बड़ा समूह अपनी आजीविका को बचाने की जंग लड़ रहा है। किसानों की कर्जमाफी का लाभ अधर में लटका हुआ है, वहीं डीजल व पेट्रोल की मंहगाई से किसानों को खेती-किसानी करना मंहगा पड़ रहा है। यूनियन ने मांग किया गया कि किसानों का कर्ज माफ किया जाए तथा किसानों की लागत का डेढ़ गुना लाभ किसानों को दिया जाए। जिलाधिकारी से मांग किया कि किसानों की समस्याओं का स्थाई समाधान खोजा जाए, जिससे किसानों के जीवन में खुशहाली आ सके। इस मौके पर यूनियन के जिला मंत्री राजनाथ यादव, मिठाई लाल, अनुज प्रताप सिंह, अरविंद कुमार सिंह, शिवकुमार, सियाराम, मंजू देवी, रामकुमार वर्मा, सुरेश गोड़, धर्मराज कोल, अल्ताफ हुसैन, इम्तियाज आदि उपसिथत रहे।