गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल किल्लत नहीं होने पाएगी। लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर पंचायत निधि से टैंकर की खरीददारी की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि पठारी क्षेत्रों में पेयजल किल्लत है। जनपद के 139 ग्राम पंचायतों के 381 गांवों को चिह्नित किया गया है, जहां पर पेयजल किल्लत है। इसे दूर करने के लिए विकास खंड छानबे के विजयपुर, कामापुर और गौरा, हलिया में देवहट और लहुरिया दह, राजगढ़ ब्लॉक के राजापुर, देवपुरा, मटिहानी और विष्णुपुर में टैंकर की खरीददारी की गई है। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति की जाएगी।