मिर्जापुर। कटरा बाजीराव में उत्कर्ष एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल का सोसाइटी अध्यक्ष आभा जायसवाल और प्रबंधक अजय नारायण पांडेय ने अभिनंदन और स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर का चतुर्दिक विकास पहली प्राथमिकता है। नगर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि को बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान डा. नीरज त्रिपाठी, राकेश शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान बाबू राम गुप्ता, रमेश सोनुवाल, प्रभुनाथ बरनवाल, संजय जायसवाल, टीटू यादव, नितिन गुप्ता, शुभम, चंद्र मोहन सिंह, रवि पुरवार आदि मौजूद रहे।