फेयर प्राइज शाप डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी व महासचिव अशोक सिंह ने सीखड़ ब्लॉक के खानपुर, छीतकपुर, हासीपुर, आरजीलाइन, सुल्तानपुर, रूदौली में कोटेदारों से संपर्क किया। संपर्क के दौरान कहा कि 19 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर लखनऊ लक्ष्मण मेला पार्क में प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन के दौरान मांग किया जाएगा कि कोटेदारों को 40 हजार मानदेय दिया जाय और अन्य राज्यों की तरह प्रोत्साहन राशि के साथ साथ दो सौ रुपये कमीशन दिया जाय। पूर्व का बकाया माल डिलेवरी व पोषाहार का किराया दिलाया जाय तथा 3/7 की कार्यवाही पर रोक लगाया जाय। पूर्व सरकार के कार्यकाल में गलत तरीके से अधिकारियों द्वारा 3/7 की कार्रवाई की गई है। इस धारा का भय दिखा कर अवैध वसूली की जाती है। देश के अन्य प्रदेशों की तरह नमक गुड़ चीनी चाय पत्ती आदि वस्तुओं का वितरण कराया जाय व कोटेदारों को बहुद्देशीय कर्मी बनाया जाय व सरकारी योजनाओं का संचालन कराया जाय और दुकानों का नियंत्रण ग्राम पंचायत का अधिकार समाप्त कर सहकारी नियंत्रण में रखा जाय । इस दौरान गिरीश तिवारी, विश्वभर, ब्रह्मदेव मिश्रा, बाबूलाल जामवंत आदि शामिल रहे ।