फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर फेल होने से अपलोड करने में हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव को हाईटेक तरीके से कराया गया, लेकिन पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान सुविधाओं के अभाव में आरओ और एआरओ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को मतगणना के दौरान प्रत्याशियों का विवरण ऑनलाइन भरने और उसके बाद प्रमाण पत्र देने में खासी परेशानी हुई। बार-बार सर्वर फेल होने के चलते प्रमाण पत्र देने में काफी विलंब हुआ। प्रमाण पत्र में विलंब के चलते ताबीर शौकत, संजय चौरसिया सहित कई प्रत्याशियों ने कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने जिला प्रशासन की तैयारियों को नाकाफी बताया। इसके चलते शुक्रवार को हंगामे जैसी स्थिति बन गई। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे, सीडीओ प्रियंका निरंजन, एसडीएम अरविंद चौहान, पीडी हरिचरण सिंह आदि द्वारा प्रत्याशियों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें