मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2018 में प्रथमा से उत्तर मध्यमा की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र का वितरण शुल्क जमा होगा। इसके लिए परिषद द्वारा समय सीमा निर्धारण किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने बताया कि परीक्षा शुल्क एक सितंबर से 20 सितंबर तक, 25 रुपया विलंब शुल्क के साथ पांच अक्टूबर तक जमा होगा। वहीं विद्यालय स्तर पर आवेदन पत्र भरकर छह से नौ अक्टूबर तक जमा होगा। आवेदन पत्र व नामावली की जांच डीआईओएस कार्यालय में दस अक्टूबर तक तथा फार्म लखनऊ में 16 अक्टूबर तक जमा होगा। उन्होंने बताया कि संस्थागत के लिए प्रथमा और पूर्व मध्यमा में 250 रुपया तथा उत्तर मध्यमा में 350 रुपया तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी प्रथमा और पूर्व मध्यमा में 350 रुपया, उत्तर मध्यमा में 450, पूर्व मध्यमा एकल में 250 और उत्तर मध्यमा एकल विषय में 350 रुपया शुल्क जमा होगा।