चील्ह। क्षेत्र स्थित मिश्री लाल इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, सोनभद्र व भदोही की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्रीराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क होता है। खेल से शरीर का चतुर्दिक विकास होता है। प्रादेशिक ताइक्वांडों प्रतियोगिता के लिए खिलाडियों का चयन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग बालिका वर्ग में 44 किग्रा में सविता कुमारी, 48 किग्रा में कहकशा परवीन, सोनभद्र, सीनियर बालिका वर्ग में 43 वर्ग में दिव्या मौर्य, जूनियर वर्ग प्रतिक्षा दूबे चयनित हुए। वहीं बालक वर्ग में मिर्जापुर से मानस यादव, शेषनाथ गौतम, आश्विन यादव, अखिलेश सिंह यादव, सोनभद्र से बालक वर्ग में विष्णु, राकेश, नमन कुमार, प्रमोद कुमार, जय कुमार गुप्ता आदि चयनित हुए। प्रधानाचार्य श्रमोद कुमार सिंह ने खेल के बारे में जानकारी और आभार व्यक्त किया। इस दौरान शिवशंकर प्रसाद, अवधेश सिंह, घनश्याम पटेल, शिव बहादुर, नरेंद्र शर्मा, रामधनी बिंद आदि मौजूद रहे।