अदलहाट । क्षेत्र के वरवकपुर नेवादा भार्ग पर मझियार गांव के पास कलकलिया नदी पर बने पुल के दोनों तरफ नदी के उफान के चलते भारी कटान हो जाने से क्षेत्र के कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया है। मार्ग अवरुद्ध हो जाने से नेवादा, लिझरी, रजौली, मझियार, वरवकपुर, कुकुहीपुर आदि गावों के लोगों को आने जाने मे काफी परेशानी हो रही है। खास कर पढ़ने आने जाने वाले बच्चों को काफी घूम कर विद्यालयों मे पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के अशोक पांडेय, सुरेन्द्र पांडेय, राजेश यादव, रामजीत सिंह, शुरेश सिंह, प्रमोद सिंह, बड़े लाल सिंह, आदि ने जिला प्रशासन से उक्त मार्ग पर हुए कटान की मरम्मत करा कर आवागमन सुचारु रूप से चालू कराने की मांग की है।