फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के पराक्रम पर जिले में उत्साह का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के बालाकोट, चकोटी व मुजफ्फराबाद में वायुसेना द्वारा की गई बमबारी से पूरे जिले में उत्साह का माहौल है। विभिन्न संगठनों सहित अधिवक्ताओं ने भी कार्रवाई का स्वागत किया। कई जगह आतिशबाजी की गई और मिठाई भी बांटी गई। विद्यालयों में भी हर्ष का माहौल रहा। नागरिकों ने कहा कि यह कार्य पहले ही होना चाहिए था। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल कर कचहरी का चक्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत की जाबांज सेना ने एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मार गिराया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई होती रहनी चाहिए। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष हीरालाल पांडेय, आशुतोष अग्रवाल, बिहारी प्रसाद सिंह, रूद्र प्रकाश गिरी, रामकृष्ण द्विवेदी, काशीनाथ सिंह, पारसनाथ मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, मधुकर मिश्रा आदि थे। हिंदू जागरण मंच की ओर से एयर स्ट्राइक पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कहा कि पुलवामा हमले का बदला ले लिया गया। कई जगहों पर पटाखा फोड़ा गया और आतिशबाजी की गई। इस अवसरर पर सनी द्विवेदी, बच्चा मिश्रा, शिवम जायसवाल, कैलाश निषाद, राजन यादव, राज यादव, सतीश निषाद आदि थे। संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से घंटाघर में पटाखे फोड़े गए। मनोज कुमार टंडन, भरत जी केशरी, राजेश केशरी, संजय केशरी, बच्चा चौरसिया, अभय केशरी, अखिलेश अग्रहरि आदि थे। मीरजापुर सेवा समिति की ओर से गौरव दिवस मनाया गया। सुनील कुमार पांडेय, दिलीप सिंह गहरवार, राजमणि दुबे, अब्दुल खालिक, दिलीप सिंह पटेल, सजीत वर्मा आदि थे। फतहां स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में पूर्व सैनिकों ने बैठक कर इस कार्रवाई का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रेमसिंह, अनिल कुमार, मकरध्वज, त्रिभुवन पांडेय, रामायण सिंह, बृजबहादुर सिंह, जवाहर लाल विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें