फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित होते हुए भी संत गाडगे ने समाज को किया शिक्षित: भगौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संत गाडगे ने धोबी समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। वे अशिक्षित होते हुए भी समाज को शिक ्षित करने का काम किया। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी ने व्यक्त की। शनिवार को नगर के सबरी स्थित साई गार्डेन में संत गाडगे के 143 वीं जयंती पर पूर्व विधायक ने उनके चित्र पर माल्यार्पणएवं दीप प्रज्जवलित करते हुएद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण प्रसाद ने संत गाडगे के जीवन कृतित्व पर चर्चा करते हुए समाज को नई राह दिखाने वाला बताया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज से आए लोगों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सबका मन मोह लिया। विंध्य रजक (धोबी) सुधार समिति के अध्यक्ष व कार्यक्रम अध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जो समाज संगठित नहीं होता है वह विखर जाता है। कार्यक्रम को महामंत्री उमेश चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन उपाध्यक्ष विनोद चौधरी ने किया। इस अवसर पर डा. वीरेंद्र कुमार, विजयपाल कनौजिया, लक्ष्मण प्रसाद, दुर्गा प्रसाद कनौजिया, कड़े प्रसाद चौधरी व कौशिक कनौजिया आदि मौजूद रहे। वहीं, राष्ट्रीय रजक महासंघ की ओर से रतनगंज स्थित धोबियानी गली में संत गाडगे की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने धोबी समाज के विकास एवं उत्थान पर चर्चा करते हुए धोबीघाट व धोबी धर्मशाला बनाने में सहयोग की बात कही। विशिष्ट अतिथि छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल रहे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल इस मौके पर मनीष कनौजिया, अल्लूराम, मनोज चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, मोनू कनौजिया, दिनेश चौधरी, छोटे चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें