फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूखसाना का हर्दी सहजनी के कोटेदार रूप में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। ब्लाक जमालपुर के ग्राम पंचायत हर्दी सहजनी के कोटेदार के चयन के लिए हुई खुली बैठक में रूखसाना का हर्दी सहजनी के कोटेदार के रूप में चयन हुआ। कोटेदार के चयन के लिए हुई खुली बैठक में उमड़ी भीड़ के कारण काफी हंगामा भी हुआ, जिसके चलते पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी। बता दें कि भारी भीड़ के बीच रूखसाना बेगम पत्नी अजीजुद्दीन ने 1350 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी रूबी देवी को 530 मतों से पराजित किया। खुली बैठक के पर्यवेक्षक के तौर पर एडीओ सहकारिता जमालपुर अवधेश सिंह ने रूखसाना बेगम के चयन की औपचारिक घोषणा की। खुली बैठक में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जमालपुर थाने के पुलिस बल के साथ चार कांस्टेबल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रूबी देवी को कुल 820 मतों से संतोष करना पड़ा। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीता चौहान ने की। संचालन ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार ने किया। चयन की घोषणा के उपरांत रूखसाना बेगम के समर्थकों ने नारेबाजी कर माल्यार्पण किया। बैठक में नरसिंह चौहान, अजीजुद्दीन, राजेश चौहान, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें