फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित्पुत्रिका व्रत-पूजन को लेकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ललई छठ व्रत व पूजन को लेकर महिलाओं ने नगर के प्रमुख बाजारों से पूजन से संबंधित सामानों की खरीदारी की। बाजार में सड़क पटरियों पर सजी दूकानों पर महिलाओं ने माला-फूल व अन्य पूजन के सामानों सहित फल आदि को भी खरीदा। शनिवार को पड़ने वाले ललई छट के मद्देनजर नगर के वासलीगंज, संकटमोचन मार्ग, घंटाघर, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, रमईपट्टी, संगमोहाल, इमामबाड़ा सहित कई अन्य बाजार सुबह से शाम तक गुलजार रहे। बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ के चलते कई प्रमुख मार्गों व चौराहों पर जाम की भी स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुत्र की मंगलकामना को लेकर व्रत रखने वाली महिलाओं में पूजन के सामानों को खरीदारी करने में काफी उत्साहित नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें