चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को समाजशास्त्र विभाग की तरफ से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की पूजा वर्मा प्रथम, सौरभ चौरसिया द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष के आजाद सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मण्डल में डा. त्रिलोकी नाथ, डा. पकंज झा एवं डा. पवन गुप्ता रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डा. सविता पाढ़ी और संचालन समाज शास्त्र की विभागाध्यक्ष डा. संगीता ने किया। इस अवसर पर डा. गायत्री माहेश्वरी, डा. राजनाथ यादव, डा. सुकृति मिश्रा उपस्थित रहे। दूसरी तरफ गृहविज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्राचार्य डा. सविता पाढ़ी किया। प्रतियोगिता में एमए प्रथम वर्ष के दीपू प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की आंचल तिवारी व बीए तृतीय वर्ष की पूजा वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे और बीए तृतीय वर्ष की पूजा सोनकर तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान डा. त्रिलोकी नाथ राम, डा. गायत्री माहेश्वरी, डा. राजनाथ यादव, शोभनाथ, विनोद कुमार, उर्मिला पाण्डेय, विनय कुमार, अवधेश झा, सर्वजीत चौहान, राजेन्द्र प्रसाद, शिवशंकर कुमार आदि उपस्थित थे।