फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा कोतवाली का विशेष सचिव ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विशेष सचिव सिंचाई ने कटरा कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान मालखाना और जीडी रजिस्टर को देखा। विवेचनाओं को जल्द पूरा करने और आरोपियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर में लगने वाले जाम के बारे में पूछताछ की। एएसपी नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बताया कि भटौली पुल चालू होने पर जाम से निजात मिल जाएगी। नटवां से चील्ह तिराहे तक डिवाईडर बनाने से जाम नहीं लगेगा। सीओ नगर संजय सिंह ने बताया कि शहर में मुख्य स्थानों पर सिग्नल लगाने और रिंग रोड बनने से जाम से निजात मिल सकती है। विशेष सचिव ने इस प्राजेक्ट पर काम करने का निर्देश दिया। कहा कि नगर में कोई गैस गोदाम है तो उसे हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें