चुनार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने सोमवार को नगर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में बंद पुस्तकालय की सुविधा को बहाल किये जाने की मांग किया और उपजिलाधिकारी छत्रपाल को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर में मात्र एक राजकीय महाविद्यालय है ,जहां तहसील क्षेत्र के दूर दराज इलाके के छात्र छात्राएं अध्ययन करने आते हैं। महाविद्यालय में पहले पुस्तकालय संचालित हो रही थी लेकिन इधर कई वर्षों से पुस्तकालय को बंद कर दिया गया है, जिससे छात्र छात्राओं को पढने के लिए पुस्तकें नही उपलब्ध हो पा रही है। गरीब तबके के छात्रों को पुस्तकालय संचालित होने से काफी राहत थी लेकिन पुस्तकालय बंद होने से अब उन्हें मजबूरी में सभी पुस्तकें बाजारों से खरीदनी पड रही है और उन्हें आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेकर उन्हें आश्वासन दिया है कि वह महाविद्यालय के प्राचार्य से वार्ता कर मामले का निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे। ज्ञापन सौपें जाने के दौरान शिवकुमार सिंह, अविनाश गुप्ता, सतीश कुमार, अविनाश पंडित आदि प्रमुख मौजूद रहे।