फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर करें निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। विकास खंड सभागार में सोमवार को एसडीएम अरविंद कुमार चौहान ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी 18 प्रार्थनापत्रों का निस्तारण करने का निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान हलिया बाजार निवासी शिवबाबू सेठ ने प्रार्थनापत्र देकर कहा कि हलिया ग्राम पंचायत में पर्याप्त शौचालय नहीं बनने के कारण करीब 70 प्रतिशत गरीब खुले में शौच करने को विवश हैं। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। एसडीएम ने जांच कराकर पात्रों शौचालय आवंटित कराने का भरोसा दिया। कोलहा निवासी हर्ष नारायण मिश्र ने शिकायत की कि गांव के कुछ लोग उसके अन्य सगे भाइयों की भूमिधरी जमीन पर धान की रोपाई नहीं करने दे रहे हैं। एसडीएम ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में हो रही लापरवाही के संबंध में शिकायत पत्र दिया। इस अवसर पर खंड विकास आधिकारी सुदामा सिंह यादव, क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी रवि प्रकाश सिंह, पावर हाउस हलिया के जेई राजेंद्र प्रसाद, सहित क्षेत्रीय कानूनगो तथा लेखपाल मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें