फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर हो रही सुरक्षा मानको की अनदेखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला प्रशासन द्वारा नकल विहीन परीक्षा के दावे को नकल माफिया धता बता रहे हैं। वहीं 17 फरवरी को वाराणसी एसटीएफ प्रभारी अमित श्रीवास्तव की अगुवाई में छानबे के सिहावल स्थित बाबू घनश्याम सिंह इंटर कॉलेज से सटे आईटीआई कॉलेज में मारे गए छापे में पोल खुल गई। एसटीएफ की छापेमारी के बाद भी जिला प्रशासन को चेत नहीं आ रहा। नकल रोकने के लिए कारगर कदम उठाना तो दूर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नही हैं। नगर के एएस जुबिली इंटर कॉलेज में तो पुलिस बल ही गायब है। वहीं दूसरी तरफ बीएलजे इंटर कॉलेज में एक होमगार्ड ही मौके पर मिला। अब दीगर बात है कि कागजों पर कितनी फोर्स ड्यूटी कर रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दौरान अमूमन यही सुरक्षा व्यवस्था सभी केंद्रों पर दिखाई दे रही है। किसी परीक्षा केंद्र पर एक सिपाही और एक होमगार्ड तो किसी परीक्षा केंद्र पर दो अथवा एक होमगार्ड सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं। जिलेे में स्ट्रांग रूम और कॉपियों के संकलन के लिए बने चार केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया, बापू उपरौध इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज बरेवा और शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा पर सुरक्षा महज होमगार्ड और चौकीदार के भरोसे हैं। जीआईसी के उप प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने बताया कि केंद्र पर एक होमगार्ड तैनात है। वहीं बापू उपरौध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मजीत सिंह ने बताया कि केंद्र पर एक सिपाही और दो होमगार्ड तैनात हैं, लेकिन रात में कॉपियों की सुरक्षा एक होमगार्ड और चौकीदार के भरोसे रहती है। शांति निकेतन इंटर कॉलेज के अवधेश राम ने बताया कि परीक्षा के दौरान होमगार्ड तैनात है तथा रात में कापियों की सुरक्षा के लिए चौकीदार तैनात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें