फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने धरा सांता क्लाज का रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। कृश्चियन स्कूल में क्रिसमस डे और नववर्ष मनाया गया। इसमें बच्चों ने आकर्षक और मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रविवार को कछवां कृश्चियन हास्पिटल में भी क्रिसमस और नववर्ष के पूर्व आगमन के कार्यक्रम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक यूशुरत्नम ने फीता काट कर शुभारंभ किया की। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से बच्चों को मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस दौरान नर्सरी और केजी क्लास के बच्चों ने सांता क्लॉज पोशाक पहनकर सबका मनोरंजन किया। बच्चों ने ढोलक, तबला, बांसुरी और कैसियो पर जुगल बंदी कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय में बच्चों के लिए कार्ड बनाना, मुखौटे निर्माण, क्रिसमस ट्री बनाना, फिंगर पेंटिंग, बोर्ड सजावट, फोटो फ्रेम, आकर्षक लिफाफे बनाना प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रधानाचार्य यूशुरत्तनम ने प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस औसर पर दिनेश सरोज, केके उपाध्याय, नागमणी मैडम, अश्वनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें