फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछवां ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चुनार। खेल कोई भी हो हर खेल में एक पक्ष की जीत तो दूसरे की हार होती है लेकिन खेल को खेल भावना से खेलना जीत हार से सर्वोपरि है, खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से जहां प्रतिभाओं को पहचान मिलती है वहीं दूसरी ओर आपसी प्रेम और सौहार्द भी बढता है। ये बातें नगर पालिका परिषद चुनार के अध्यक्ष मंसूर अहमद ने नगर के गंगाघाट पर विक्रम क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 21 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। शुभारंभ मैच पैथंर्न स्पोर्टिंग क्लब कछवां व नार्दन रेलवे चुनार के बीच खेला गया। टास जीत कर कछवां की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया आठ ओवरों के मैच में चुनार की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए कछवां की टीम के सामने 84 रन का लक्ष्य रखा, लक्ष्य को पार करते हुए कछवां की टीम ने छह ओवरों में 85 रन बना कर जीत हासिल कर लिया। क्लब के मैनेजर बबलू सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, इलाहाबाद भदोही, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जिलों की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम उपविजेता टीम को नकद धनराशि दिये जाने के साथ ही सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट आयोजन समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा । प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर सभासद सूर्यबली यादव, सभासद राजेश कुमार राजू, संजय साहू, प्रदीप कुमार रस्तोगी, सुजीत कुमार, दिनेश पटेल, राजू चौबे मंगला सिंह, अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें