फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलबीर सिंह रंग से नवाजे गए गणेश गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की ओर से हिंदी साहित्य की विविध विधाओं पर साहित्यकारों के उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2017 में नगर के श्री शिव इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य पं. उमा शंकर मिश्र को 50 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। श्री मिश्र को उनके द्वारा रचित रसेंदु की उत्कृष्ट रचना भृगुराज विजय महाकाव्य को तुलसी सम्मान से नवाजा गया। वहीं प्रसिद्घ साहित्यकार एवं नवगीतकार गणेश गंभीर को उनकी नवगीत कृति संवत बदले के लिए बलबीर सिंह रंग पुरस्कार से नवाजा गया। जिले के साहित्यकारों ,वृजदेव पांडेय, प्रभुनारायण श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सुमन, शुभम श्रीवास्तव ओम, लल्लू तिवारी, वृजेश सेठ, प्रो. जितेंद्र कुुमार सिंह, डा. अनुज प्रताप सिंह, सलिल पांडेय आदि ने हर्ष प्रकट कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें