मिर्जापुर। परिषदीय स्कूलों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं आगामी 28 अगस्त से होंगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने समय सारिणी जारी कर दिया है। प्रथम सत्र में परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। बताया कि कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी तो दो से पांच तक लिखित और मौखिक परीक्षा दोनो होगी। वहीं कक्षा छह, सात व आठ में केवल लिखित परीक्षा होगी। परिषदीय विद्यालयों में प्रधानाध्यापक परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पहली पाली में आठ से दस बजे तथा दूसरी पाली में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे से परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को पहली पाली में हिंदी लिखित और दूसरी पाली में हिंदी मौखिक व संस्कृत, उर्दू, 29 अगस्त को ळ्पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में गणित मौखिक और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। वहीं 30 अगस्त को पहली पाली में अंग्रेजी लिखित व विज्ञान तथा अंग्रेजी मौखिक और अंग्रेजी की परीक्षा होगी। बीएसए ने कहा कि सभी प्रधानाध्यापक स्कूलों में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार परीक्षा कराएं।