फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के जिले के अंदर तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। शिक्षक यह आवेदन 28 अगस्त तक कर सकेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह 31 अगस्त तक हर हाल में आवेदनों का सत्यापन करके रिपोर्ट परिषद मुख्यालय को भेजें, ताकि तबादले की अंतिम सूची जारी की जा सके। सभी जिलों के विद्यालयों में रिक्त पदों की सूची 25 अगस्त तक ऑनलाइन अपलोड करने के भी निर्देश जारी हुए हैं। परिषदीय स्कूलों में जिले के अंदर तबादले के लिए आवेदन शुरू होने के साथ ही परिषद सचिव संजय सिन्हा ने बीएसए को सत्यापन करने के नये निर्देश जारी किए हैं। सभी शिक्षकों के आवेदन परिषद की वेबसाइट पर ही होंगे। सभी जिलों के बीएसए कार्यालय और बीआरसी पर रिक्त पदों की सूची चस्पा की जा चुकी है। अब रिक्त पदों को वेबसाइट पर ऑनलाइन फीड भी कराया जाएगा। यह काम 25 अगस्त तक पूरा होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें